अमर उजाला टीवी पर हम आपको बाबा अमरनाथ के पहले दर्शन का exclusive वीडियो दिखा रहे हैं। भारतीय सेना के एक सिपाही ने हमारे साथ ये वीडियो शेयर किया है। 29 जून से बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू हो रही है, जो सात अगस्त तक चलेगी। बाबा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। यहां तक की ड्रोन की मदद से भी निगरानी की जाएगी।