नकली नोट आपने सुने होंगे। नकली एटीएम कार्ड और चेक बुक्स भी सुनी होंगी। लेकिन, जो लोग 20-22 साल के होंगे, उन्हें ये पता भी नहीं होगा कि इस देश में एक ऐसा घोटाला भी हो चुका है, जिसमें महाराष्ट्र जैसे राज्य का पुलिस कमिश्नर अरेस्ट हुआ, तमाम बड़े बड़े नेताओं की गर्दन नापी गई। लेकिन, जैसा कि इस देश में हर घोटाले के साथ होता है, इस घोटाले में भी हुआ। घोटाले का ये प्यादा यानी अब्दुल करीम तेलगी ऊपर पहुंच गया है, और नीचे छोड़ गया है एक ऐसी कहानी जो इस देश में फर्जी स्टांप पेपर छापकर अरबों रुपये की कहानी है, आइए दिखाते हैं आपको क्या है ये पूरा किस्सा।