ऑस्ट्रेलिया की टीम अश्वमेध का घोड़ा मानी जाती रही है। ब्रेट ली और गलेन मैग्रा की जोड़ी के सामने बड़े से बड़ा बल्लेबाज कैसे घुटने टेक देता था, ये कोई भूला नहीं है। लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी हुआ जो चाहे जैसे भी फॉर्म में रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मानो उसके अंदर एक अलग ही जोश सवार हो जाता था। वो खिलाड़ी था वीवीएस लक्ष्मण। जी हां, लक्ष्मण का खौफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में इस कदर था कि मानो उन्हें आउट करने की गेंद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इजाद ही नहीं की। क्या रही इसके पीछे खास वजह, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।