जब भी संजय गांधी की बात होती है, हमें इमरजेंसी याद आती है। इस बात पर विवाद हो सकता है कि इमरजेंसी ने संजय गांधी को मशहूर किया या संजय गांधी ने इमरजेंसी को बदनाम किया पर ये सोलह आने सच है कि इसी इमरजेंसी के दौरान संजय गांधी को कांग्रेस का युवराज मान लिया गया था। 23 जून 1980 में एक प्लेन क्रैश में संजय गांधी की मौत न हुई होती तो कांग्रेस की और शायद देश की भी तस्वीर कुछ दूसरी ही होती। आइए देखते हैं संजय गांधी के बारे में अमर उजाला टीवी की ये खास रिपोर्ट।