बॉलीवुड में ‘द गोल्डन वॉयस’ के नाम से नवाजे गए गायक मुकेश के जन्मदिन पर हम आपको एक ऐसी बात बताते हैं जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। हैरानी इसलिए क्योंकि ये मुकेश की उस शख्स से झगड़े की कहानी है जिसे आपने हर वक्त हंसते ही देखा है। ये झगड़ा है लिजेंड्री सिंगर मुकेश और उन्हीं के वक्त के दूसरे लिजेंड रफी का और इस झगड़े की वजह थीं, लता मंगेशकर।