भारतीय युद्धपोत आईएनएस विराट को 'प्राइवेट टैक्सी' की तरह इस्तेमाल करने के पीएम मोदी के आरोपों पर सियासत गरमा गई है। दरअसल उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आईएनएस विराट का 'प्राइवेट टैक्सी' की तरह इस्तेमाल किया। तो चलिए आपको हम बताते हैं कि आखिर किस रिपोर्ट के बल पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आरोप लगाया।