फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: किसानों-बागवानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की, स्थिति तनावपूर्ण

Fri, 05 Aug 2022 02:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

संयुक्त किसान मंच के बैनर तले प्रदेश के 27 किसान-बागवान संगठन आज राजधानी शिमला में नवबहार चौक से छोटा शिमला तक आक्रोश रैली निकाल रहे हैं। छोटा शिमला में किसानों-बागवानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसान-बागवानों को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी किसान विंग और कांग्रेस के नेता भी पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी आक्रोश रैली में पहुंची हैं। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। डीजीपी संजय कुंडू मौके पर मौजूद हैं। किसान-बागवान फलों की पैकेजिंग पर जीएसटी खत्म करने, कश्मीर की तर्ज पर एमआईएस के तहत सेब खरीद करने और सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें