फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: 16580 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिकुंला दर्रा यातायात के लिए बहाल

Sat, 16 Apr 2022 10:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली

लेह-लद्दाख की जंस्कार घाटी को लाहौल से जोड़ने वाले शिंकुला दर्रा को यातायात के लिए इस बार दो माह पहले ही बीआरओ ने बहाल कर दिया। दर्रे से बर्फ हटाने के बाद शनिवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के डीजी राजीव चौधरी ने रिबन काटने के बाद लेह-लद्दाख के जंस्कार से आए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इस मार्ग पर रवाना किया। हालांकि अभी दर्रा पर्यटक वाहनों के लिए बंद रहेगा। बीआरओ ने इस वर्ष रिकॉर्ड समय में इस मार्ग को बहाल किया है। इससे पहले यह मार्ग जून में बहाल होता था। शिंकुला दर्रा में बीआरओ के डीजी को तोद घाटी के ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य रिगजिन हायरपा की अगुवाई में लाहौली परंपरा के अनुसार खतक व टोपी पहनाकर अभिनंदन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें