फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा वीडियो: भगवान रघुनाथ के रथ को सभी धर्मों के लोगों ने खींचकर कमाया पुण्य

Fri, 15 Oct 2021 07:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

देवी-देवताओं और भारी जनसैलाब के बीच International Kullu Dussehra का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक और सांस्कृतिक समागम में हजारों लोग देव-मानस मिलन के गवाह बने। सैकड़ों वाद्ययंत्रों की देवधुनों और भगवान श्रीराम के जयघोष के बीच शाम पांच बजे अधिष्ठाता देव Raghunath की भव्य Rath Yatra Dhalpur रथ मैदान से शुरू हुई। रथ के पहिये माता भेखली का इशारा मिलने के बाद ही हिले। भगवान Raghunath के रथ को सभी धर्मों के लोगों ने खींचकर रथ मैदान से उनके अस्थायी शिविर Dhalpur मैदान में पहुंचाया। इस दौरान हजारों लोग जयघोष लगा रहे थे। पूरा क्षेत्र देव ध्वनि से गूंज उठा। सात दिनों तक चलने वाले  International Kullu Dussehra महोत्सव के दौरान रथयात्रा में मुख्य अतिथि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल हुए। Kullu Dussehra में इस बार 200 देवी-देवता पहुंचे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें