फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video:छात्र आंदोलन के समर्थन में शिमला में निकाला कैंडल मार्च, मुख्यमंत्री सुक्खू भी हुए शामिल

दिल्ली के जंतर-मंतर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत कॉकरोच जनता पार्टी व विद्यार्थियों के समर्थन में शनिवार शाम राजधानी शिमला में कैंडल मार्च निकाला गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुए। कैंडल मार्च के माध्यम से जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया गया। कैंडल मार्च इंदिरा गांधी खेल परिषद से शुरू होकर स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज मैदान पर समाप्त हुआ। इस दौरान पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले बच्चों को भी श्रद्धांजलि दी गई। उधर, कांग्रेस ने शनिवार को विभिन्न जिलों में भी प्रदर्शन किए। कैंडल मार्च में मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू , मंत्री रोहित ठाकुर , सीपीआईएम महासचिव संजय चौहान, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, समेत कांग्रेस विधायक व सैकड़ों कार्यकर्ता लोग शामिल हुआ। इस दौरान लोगों ने हाथों में कैंडल पकड़ कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें