शिमला के एचपी काॅलेज ऑफ एजुकेशन टुटू में स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल प्रदेश की ओर से अंगदान जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें छात्रों को ब्रेन डेड स्थिति में अंगदान और नेत्रदान के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। सोटो के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश व आईसीसी कंसल्टेंट रामेश्वरी ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये समाज में अंगदान के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान कालेज प्राचार्या रानू ठाकुर ने अंगदान की शपथ लेकर छात्रों को अंगदान की मुहिम में आगे आने के लिए प्रेरित किया।