फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधीर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को इस संबंध में पत्र सौंपा है। जानकारी के मुताबिक, यह नोटिस पुलिस के मुखिया और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ लाया गया है। सुधीर शर्मा का आरोप है कि विधानसभा की कार्यवाही के बीच विजिलेंस ने उन्हें जांच के सिलसिले में बुलाया। सुधीर शर्मा ने इसे मानसिक प्रताड़ना करार दिया है। सुधीर शर्मा का कहना है कि विधानसभा सत्र के दौरान इस तरह से जांच के लिए बुलाना उन्हें परेशान करने का प्रयास है। यह मामला धर्मशाला में दर्ज है, जबकि पूछताछ के लिए उन्हें शिमला कार्यालय बुलाया गया। सुधीर शर्मा ने उम्मीद जताई है कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया उनके विशेषाधिकार हनन के मामले में कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें