आनन्द मार्ग प्रचारक संघ द्वारा विश्व स्तरीय आनंद मार्ग धर्म महासम्मलेन का आयोजन शिव नगरी देवस्थली हिमांचल प्रदेश के शिमला में दिनांक 26 एवं 27 अप्रैल 2025 को होने जा रहा है। इस आनन्द मार्ग धर्म महासम्मेलन में "आत्म मोक्षार्थ जगत हिताय च" के उद्देश को लेकर भारत के विभिन्न राज्यों तथा भारत के बाहर के कुछ देशों से इस धर्म महासम्मेलन में हज़ारों की संख्या में आनन्द मार्ग के साधक (भक्त), साधिकाएं भाग लेंगे। इस धर्म महा सम्मेलन में ध्यान (योग), प्रवचन तथा शिमला के जन मानस में भक्ति के संदर्भ को पहचानने हेतु 48 घंटे का बाबा नाम केवलम अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र का कीर्तन तथा इस कीर्तन की शोभा यात्रा शहर में जन मानस के शांति हेतु शनिवार दोपहर 2 से 4 बजे के बीच में निकाली जाएगी। इस आनन्द मार्ग धर्म महासम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में सन्यासीगण भाग लेंगे। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख श्रद्धेय आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत जी का प्रवचन होगा। इस धर्म महा सम्मेलन में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के महासचिव आचार्य अभिरामानंद अवधूत जी, हिमाचल तथा भारत के विभिन्न राज्यों के जिला सचिवों की बैठक कर भारत में हो रहे सेवा कार्यों तथा धर्म प्रचार के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।