फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राजधानी में सुबह से ही मौसम खराब, बारिश ने बढ़ाई ठंड

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने झमाझम बारिश के साथ हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे दी है। मंगलवार को एंट्री के साथ ही प्रदेश के सात जिलों को मानसून ने कवर कर लिया है। सामान्य (25 जून) के मुकाबले इस बार मानसून करीब 5 दिन की देरी से पहुंचा है। मानसून के दस्तक देते ही कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार से प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच राजधानी शिमला में सुबह से ही काले बादल छा गए और कुछ समय बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें