शिमला शहर के बाजारों में सब्जियों के दामों में हल्की गिरावट आई है। इससे ग्राहकों को राहत मिली है। सोमवार को शहर की लोअर बाजार सब्जी मंडी में टमाटर 50 से 60, गाजर 20 से 30, फूलगोभी 30, बंद गोभी 30, मटर 30, शिमला मिर्च 60 और खीरा 40 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। आलू और प्याज के दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं जिसमें आलू 20 और प्याज 40 रूपये प्रति किलो तक बिक रहा है।