फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: एंटी चिट्टा अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए जिला टीम के ट्रायल शुरू

Ankesh Dogra Updated Fri, 05 Jun 2026 12:47 PM IST

अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के दौरान आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप (बॉयज) के लिए जिला शिमला की टीम के चयन ट्रायल शुक्रवार को एमसी ग्राउंड संजौली में शुरू हो गए। ट्रायल में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समर फेस्टिवल के तहत आयोजित होने वाली इस अंतर-जिला प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेंगी। जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। चयन प्रक्रिया के माध्यम से जिला शिमला की टीमें तैयार की जाएंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना तथा चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। इसी उद्देश्य से एंटी चिट्टा अभियान के तहत इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पांच टीमों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं सर्वश्रेष्ठ अटैकर, ब्लॉकर, सैटर और लिबेरो को 5-5 हजार रुपये तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें