मतदाता दिवस के उपलक्ष पर ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से गेयटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सबसे पहले चित्र प्रदर्शनी दिखाई गई जिसमें देश के पहले मतदाता और देश के सबसे उंचे मतदान केंद्र को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को मतदान की अहमियत के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।