फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Shooting Championship: इंदिरा गांधी खेल परिसर में चौथे दिन भी निशानेबाजों का दम, 1000 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप का रविवार को चौथा दिन रहा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1000 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं के मुकाबले आयोजित किए गए। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने सटीक निशाने लगाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। यह चैंपियनशिप 9 जुलाई से शुरू हुई है और 14 जुलाई तक चलेगी। अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में शूटिंग खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक, अभिभावक और खेल प्रेमी भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें