फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन में मेहंदी का बढ़ा रंग, शिमला के बाजारों में महिलाओं की उमड़ी भीड़

सावन माह के चलते शिमला शहर के बाजारों में मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। धार्मिक आस्था और पारंपरिक मान्यताओं के कारण विवाहित महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी युवतियां भी उत्साह के साथ मेहंदी लगवा रही हैं। इससे शहर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को रिज मैदान के समीप स्थित टका बेंच क्षेत्र में मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के पास महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। तीन से चार मेहंदी कलाकार लगातार डिजाइन बनाने में व्यस्त रहे, जबकि कई महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन के महीने में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि हर वर्ष इस दौरान मेहंदी की मांग बढ़ जाती है। बाजारों में पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन तक महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। मेहंदी कलाकारों का कहना है कि सावन के साथ-साथ आने वाले तीज और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों को देखते हुए अगले कुछ दिनों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें