राजधानी के लिफ्ट के समीप स्थित स्काई जंपर हॉल में बुधवार को प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर के सीनियर पुरुष एवं महिला ताइक्वांडो खिलाडियों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप के माध्यम से चयनित खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व तेलंगाना के हैदराबाद स्थित जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 41 वीं नैशनल सीनियर क्योरुगी और 14वीं नैशनल सीनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं तेलंगाना ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जाएगी।