फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Teachers Protest: न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के खिलाफ शिमला में हजारों जेबीटी शिक्षकों का महाप्रदर्शन

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के खिलाफ शिमला में हजारों जेबीटी शिक्षकों का महाप्रदर्शन के विरोध में हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का आंदोलन रविवार को राजधानी शिमला पहुंच गया। चौड़ा मैदान में आयोजित महाप्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों जेबीटी शिक्षक शामिल हुए। सुबह से ही शिक्षकों के शिमला पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, जिससे चौड़ा मैदान शिक्षकों से खचाखच भर गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेताओं ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने कहा कि नई व्यवस्था से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी और शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों पर भी इसका असर पड़ेगा। यह प्रदर्शन 11 जुलाई को माता बगलामुखी मंदिर से शुरू हुई 'प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा' का समापन भी है। यात्रा के दौरान शिक्षक संघ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के खिलाफ जनसमर्थन जुटाया और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाईं। हालांकि, चौड़ा मैदान में प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वाहनों की आवाजाही एक तरफ से सामान्य रूप से जारी रखी गई है। शिक्षक संघ का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें