फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: डेंटल कॉलेज शिमला में इंटर डेंटल प्रतियोगिता का समापन, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रहे मुख्य अतिथि

राजकीय डेंटल कॉलेज शिमला में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय इंटर मेडिकल कॉलेज प्रतियोगिता का समापन समारोह आज आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं और विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों से आए 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात रंगारंग प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का संदेश भी दिया। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें