फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पठन कौशल प्रतियोगिता में गीतांजलि और एलीना ने पाया पहला स्थान

शिमला। शिमला के लोअर बाजार स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड (आरवाईएलए) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने पैराग्राफ पढ़कर अपनी पठन कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब शिमला विकासनगर की सचिव ऋतु खन्ना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ और सातवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अखबार में छपे पैराग्राफ के माध्यम से पठन कौशल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का निर्णायक मंडल डॉ. रीना जैन, डॉ. अनुपमा गर्ग, डॉ. स्मृति भार्गव ने निभाई। इस दौरान ग्रुप ए में गीतांजलि को पहला, नव्या को दूसरा, सुमन को तीसरा और यामिनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं ग्रुप बी में एलीना को पहला, खुशी को दूसरा, जागृति को तीसरा और मीनाक्षी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन के अध्यक्ष आरटीएन कवि खन्ना ने छात्रों की सराहना की। इस अवसर पर क्लब सचिव आरटीएन रेनू शर्मा, आरटीएन अशोक जैन, योगेश आर्य, मनवीर सिंह, डॉ. आशा मारिया, रमेश ठाकुर, विकास अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें