राजधानी के पुराना बस अड्डा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिमला बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में सुबह से शब्द कीर्तन और पाठ चला। गुरुद्वारा में सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ती रही। इस दौरान विभिन्न ग्रंथियों ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से शाम तक अटूट लंगर बरताऐ गए।