फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आईजीएमसी के पास सड़क पर बह रहा सीवरेज, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी और डेंटल कॉलेज के बीच की सड़क पर सीवरेजबह रहा है। यह गंदा पानी आईजीएमसी की इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्किंग के नीचे से निकल रहा है। इससे रास्ता पूरी तरह से गंदा हो गया है और वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। अस्पताल पहुंचने से पहले मरीजों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। आसपास दुकान चलाने वाले दुकानदारों ने बताया कि यह गंदगी पिछले एक हफ्ते से बार-बार बह रही है। इसकी वजह से इलाके में बदबू फैल गई है। मरीजों, डॉक्टरों व आम लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। जो रास्ता अस्पताल के गेट से डेंटल कॉलेज तक जाता है, वहीं से मरीजों को रोज गुजरना पड़ता है। लेकिन अब उस रास्ते पर सीवरेज बह रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। पेयजल कंपनी के एजीएम आदर्श भौटा ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है और जल्द ही मरम्मत की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें