17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल रिकांगपिओ के सेनानी बसंत कुमार नोगल के कुशल निर्देशन में सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। आईटीबीपी और जिला प्रशासन किन्नौर ने विकास खंड निचार एवं पूह में अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसमें जिला किन्नौर के विकास खंड निचार और पूह में विकास खंड स्तर पर स्तर वीरों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सेनानी आईटीबीपी रिकांगपिओ बंसत नोगल ने बताया कि आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाते हुए अमृत कलश को नई दिल्ली पहुंचाया जाएगा और विभिन्न राज्यों से आई हुई मिट्टी से कर्तव्य पथ पर महान वीरों के सम्मान में अमृत वाटिका का निमार्ण किया जाएगा।