हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय में प्राथमिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। प्राथमिक शिक्षक संघ ने दो टूक कहा है कि जब तक सरकार उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाती है, तब तक उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वहीं, राज्य सरकार की ओर से इन शिक्षकों से बातचीत नहीं की जा रही है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों से ऐसा क्या गुनाह हो गया है कि उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। शिक्षक शिक्षा निदेशालय के पुनर्गठन का विरोध कर रहे हैं।