हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के केंद्रीय केंद्रीय विद्यालय जतोग में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएसपी गुलशन नेगी ने विद्यार्थियों को नशे की लत और उससे बचाव के उपायों के बारे में जनकारी दी। इसके अलावा इन्होंने पुलिस सहायता और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया।