फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एमडी डॉ. राजीव कुमार ने आशियाना रेस्तरां का किया औचक निरीक्षण, रसोईघर में बिना टोपी के मिले कर्मी

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के रिज मैदान स्थित आशियाना रेस्तरां के रसोईघर में तीन कर्मचारी बिना टोपी के काम करने पर गाज गिरी है। पर्यटन निगम के महाप्रबंधक डॉ. राजीव कुमार ने इन कर्मचारियों को बिना टोपी के काम करते वक्त पकड़ा है। महाप्रबंध ने रेस्तारां के इचार्ज को इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश जारी किए है। दरअसल, पर्यटन निगम के महाप्रबंधक राजीव कुमार वीरवार रात करीब 9 बजे अचानक आशियाना कैफे का निरीक्षण करने पहुंचे। इन्हें अचानक रेस्तरां में देखकर कर्मी दंग रह गए। एमडी ने रेस्तारां की रसोई का निरीक्षण किया तो तीन कर्मचारी बिना टोपी के पाए गए। उन्होंने रेस्तरां प्रभारी को कर्तव्य में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आशियाना कैफे में 3 व्यक्ति कुर्सियों पर बैठे हुए मिले। कर्मचारी ग्राहकों की सेवा करने के बजाय मोबाइल का उपयोग करते हुए पकड़े गए। सभी कर्मचारी को पर्यटन निगम के मुख्य कार्यालय में तलब किया है। एमडी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के लिए कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें