काईस लोकल कमेटी किसान सभा के बैनर तले काफी संख्या में किसानों ने काईस क्षेत्र में मशाल जला कर स्मार्ट मीटर योजना का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध किया। काईस बाजार में मशाल जलूस के साथ विरोध रैली और प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता देव राज ठाकुर ने किया। सरकार से अनुरोध किया कि जनता के घरों में कोई जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाय। अगर लगाने का प्रयास किया तो जनता भारी विरोध करेगी।