फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने अतीत के गौरव को हासिल किया

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए यह खुशी की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने अतीत के गौरव को हासिल किया। 1947 में हिमाचल की साक्षरता दर सात प्रतिशत थी, 2011 में साक्षरता दर 83 फीसदी थी, वर्तमान में यह 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि नेशनल असेसमेंट सर्वे में 2021 में हम 21वें स्थान पर थे, अब इस वर्ष हुए सर्वे में हिमाचल 5वें स्थान पर पहुंचा है। असर के सर्वे में लर्निंग और रीडिंग में हिमाचल ने केरल को पीछे छोड़ा है। रोहित ने कहा, 'पूर्व सरकार के समय में आर्थिकी स्थिति के साथ शिक्षा की हालत भी बेहद खराब थी। मैं शिक्षाविद तो नहीं हूं पर हार्ड टास्क मास्टर हूं, हमारी सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं। अब हम और सुधार करेंगे, शिक्षकों के खाली पद भरे जा रहे हैं, सिंगल टीचर वाले स्कूलों की संख्या बेहद कम रह गई है।' शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए यह खुशी की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने अतीत के गौरव को हासिल किया। 1947 में हिमाचल की साक्षरता दर सात प्रतिशत थी, 2011 में साक्षरता दर 83 फीसदी थी, वर्तमान में यह 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि नेशनल असेसमेंट सर्वे में 2021 में हम 21वें स्थान पर थे, अब इस वर्ष हुए सर्वे में हिमाचल 5वें स्थान पर पहुंचा है। असर के सर्वे में लर्निंग और रीडिंग में हिमाचल ने केरल को पीछे छोड़ा है। रोहित ने कहा, 'पूर्व सरकार के समय में आर्थिकी स्थिति के साथ शिक्षा की हालत भी बेहद खराब थी। मैं शिक्षाविद तो नहीं हूं पर हार्ड टास्क मास्टर हूं, हमारी सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं। अब हम और सुधार करेंगे, शिक्षकों के खाली पद भरे जा रहे हैं, सिंगल टीचर वाले स्कूलों की संख्या बेहद कम रह गई है।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें