फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम सुक्खू बोले- जो भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी नशे में संलिप्त पाया गया, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पाकिस्तान से पंजाब के फिरोजपुर होता हुआ चिट्टा हिमाचल प्रदेश पहुंच रहा है। पंजाब के फिरोजपुर से यह मंडी, सराज होते हुए कुल्लू पहुंच रहा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि नशा तस्करों के बारे में सूचनाएं लीक करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों को लेकर सरकार ने सदन में विधेयक पेश किए हैं। संगठित अपराध पर तो मृत्युदंड का भी प्रावधान किया जा रहा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि नशा तस्करों पर कार्रवाई की सूचनाएं लीक करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल, शिक्षा विभाग हर जगह सीआईडी की नजर है। उन्होंने कहा कि पंचायतों की मैपिंग की जाए। नशे के सप्लायरों की भी मैपिंग हो रही है। गुरुवार को गैर सरकारी सदस्य दिवस पर लाए प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जो भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी नशे में संलिप्त पाया गया, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। अभी इसे सदन में नहीं रखा जा सकता। अभी गोपनीयता रखी जा रही है। सीएम बोले - हमारे कठोर फैसले के कारण नशे के कारोबार में 30 फीसदी कमी आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें