राजधानी के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के छठे दिन गुरुवार को दिनभर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चला रहा। इस दौरान महिलाओं ने मंदिर में माता के कई भजन गाए। मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। दोपहर 12 बजे के बाद मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी।