फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पत्नी की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास, पुलिस ने माैके पर जुटाए साक्ष्य

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी पुलिस चौकी के अंतर्गत घनपेरी गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर छिपाने और जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान गुलशन(26) के रूप में हुई है।  पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्यों को एकत्रित किया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। पंचायत प्र्रधान अंजना रोहाल ने बताया कि मृतक महिला आंगनबाड़ी वर्कर थी और वारदात के दिन सभी ने उसे वहां देखा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें