फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला के रिज पर आर्मी ट्रेनिंग कमांड ने मनाया 77वां सेना दिवस, हथियारों और उपकरणों की लगाई प्रदर्शनी

Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2025 01:40 PM IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक ) ने 77वें सेना दिवस के अवसर रिज मैदान पर नो योर आर्मी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपयुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत परेड के साथ हुई। इसके बाद मिलिट्री बैंड ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा कार्यक्रम में सेना के हथियार और उपकरणों की प्रदर्शनी, मेडिकल कैंप और सेल्फी पाॅइंट सहित भारतीय सेना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं। 15 जनवरी को हर साल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करियप्पा ने 1949 में अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस रॉय बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी और स्वतंत्रता के बाद वह पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने। यह भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पल था, क्योंकि यह दिन भारतीय सेना में स्वदेशी नेतृत्व की शुरुआत का प्रतीक बना। इसलिए हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें