अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आर्य समाज स्कूल लोअर बाजार में शनिवार को अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्वाति और अधिवक्ता एवं महिला वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी भावना कौशल बतौर मुख्य वक्ता के रूप में शिरकतकर छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का विषय व्यक्तिगत स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य देखभाल और महिला अधिकारों के बारे में जागरूकता करना रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।