फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरकारी स्कूलों के 2400 वोकेशनल शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, चाैड़ा मैदान में प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा ठप हो गई है। वेतन एरियर नहीं मिलने पर सभी 2400 व्यावसायिक शिक्षक सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मांगें पूरी होने तक सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को वोकेशनल शिक्षक संघ के बैनर तले वोकेशनल शिक्षकों चाैड़ा मैदान में धरना दिया। इस दाैरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्थायी नीति की मांग उठाई। संघ के अध्यक्ष अश्वनी डटवालिया और शिमला के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि कंपनियों के तुगलकी फरमानों से व्यावसायिक शिक्षक परेशान हैं। कंपनियां सरकार के आदेशों को भी दरकिनार कर रही हैं। सरकार ने कंपनियों को आदेश जारी किए थे कि 20 अक्तूबर तक व्यावसायिक शिक्षकों का एरियर जारी कर दिया जाना चाहिए। उसके बावजूद भी अभी दो कंपनियों ने एरियर जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ये कंपनियां मनमाने ढंग से वेतन प्रदान करती हैं, इसकी कोई समय अवधि भी तय नहीं है। इसके विरोधस्वरूप शिक्षकों ने हड़ताल करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें