वीकेंड खत्म होने के बाद भी सोमवार को Atal Tunnel Rohtang के North Portal पर Tourists की भीड़ उमड़ी। Lahaul में खराब मौसम भी Tourists के कदम नहीं रोक पाया। पूरा दिन टनल के North Portal पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। घाटी में चारों ओर पहाड़ियों पर बिछी सफेद चांदी को देखकर पर्यटक आश्चर्यचकित हो रहे हैं। Tourists को जन्नत का नजारा चंद्रा नदी के तट पर ही मिल रहा है। कुछ पर्यटक नॉर्थ पोर्टल के मुहाने पर बसे गांव तेलिंग की तरफ रुख कर रहे हैं। DC Lahaul Pankaj Rai ने कहा कि लाहौल में खराब मौसम को देखते हुए Atal Tunnel Rohtang के North Portal से सैलानियों को लौटने के प्रशासनिक आदेश जारी किए गए हैं।