Himachal Pradesh के जनजातीय जिले Lahaul-Spiti में कड़ाके की ठंड के कारण झीलें और नदी-नाले भी जमने लगे हैं। घाटी में इन दिनों न्यूनतम पारा शून्य से 16 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है। Lahaul के राशिल निवासी इंद्रजीत भानू ने Manimahesh track route पर अपने गांव से ठीक ऊपर बर्फ में तब्दील हुई Kholudu Lake (कुभरी) का मनमोहक नजारा कैमरे में कैद किया है। इंद्रजीत भानू की यह यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। Lahaul के पटट्न इलाके में स्थित राशिल गांव होकर पवित्र Manimahes Lake के लिए पैदल रास्ता निकलता है। लाहौल घाटी में इन दिनों कड़ाके की ठंड के कारण चंद्रभागा नदी के किनारे भी जम गए हैं। वहीं Sissu स्थित Lake के अलावा कई नदी नाले और झरने भी ठोस बर्फ में तब्दील हो गए हैं।