फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामनगरी को कल रवाना होगा विशेष रथ, कन्नौज के इत्र से महकेगा राम मंदिर

इत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी के मुताबिक कन्नौज के इत्र कारोबारियों की इच्छा है कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान होने वाले अनुष्ठान अभिषेक में यहां का इत्र भी शामिल हो। इसके लिए सभी तैयारी कर एक रथ तैयार किया गया। जिसको बुधवार को पौराणिक मंदिरों के साथ शहर भ्रमण कराया गया। उत्साह और उमंग से राम भक्तों ने रथ का स्वागत कर फूलों की बारिश की। इत्र कारोबारी गौतम शुक्ला ने बताया कि भगवान राम के लिए गुलाब, बेला, केवड़ा, खस, चमेली, शामामा, मिट्टी, गुलाब जल सहित कई तरह का इत्र रामलला को अर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें