फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: अवैध धारदार हथियार सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, राहगीरों को डराने का किया प्रयास

Sat, 05 Apr 2025 03:52 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धारदार हथियार के साथ एक बदमाश गोविंद मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा व वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के निर्देशन में थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की है।

पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक युवक राहगीरों को छुरी दिखाकर डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने उसे पकड़कर तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध धारदार छुरी बरामद हुई। अभियुक्त के पास कोई वैध दस्तावेज न होने पर उसे मौके से गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Jodhpur: भारी पड़ी सोशल मीडिया पर अनजान युवक से दोस्ती, नजदीकियां बढ़ाकर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

गिरफ्तार अभियुक्त गोविंद मीणा थाना सविना, परसाद व सूरजपोल के कुल 4 मामलों में वांछित था। पूछताछ में उसने परसाद थाना क्षेत्र में लूट, सूरजपोल में झपटमारी, सविना थाना क्षेत्र में हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने व मारपीट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

गोविंद मीणा आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, नकबजनी व आर्म्स एक्ट के कुल 9 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें