फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: पहले भगवान के आगे हाथ जोड़े फिर दानपात्र उठाकर हुआ उड़न छू, राधा-कृष्ण मंदिर में दिनदहाड़े चोरी

Thu, 22 Jan 2026 06:19 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

शहर के राधा-कृष्ण मंदिर में दिनदहाड़े चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और फिर दानपात्र चोरी करके फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार चोर ने मंदिर में रखे दो दानपात्रों में से एक दानपात्र चोरी कर लिया, जिसमें करीब 500 रुपये थे। दूसरा दानपात्र लगभग 4,500 रुपये का था लेकिन वजन अधिक होने के कारण बदमाश उसे उठा नहीं सका और वहीं छोड़कर भाग गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में NFSA परिवारों को मिलेगी राहत, अनाज वितरण के लिए शुरू होंगे ग्रेन एटीएम

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले भगवान के सामने हाथ जोड़ता है, फिर आसपास नजर दौड़ाता है। इसके बाद वह दानपात्र को एक थैली में डालता है और खिड़की के रास्ते मंदिर से बाहर निकल जाता है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है।

सोसायटी सचिव आनंद यादव ने गोवर्धन विलास थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय निवासी विजय रणवां और देवेन्द्र रैगर ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने अपने स्तर पर आसपास की बस्तियों में चोर की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पूछताछ में यह भी सामने आया कि करीब दो सप्ताह पहले बलीचा मंडी स्थित हनुमानजी मंदिर में भी दानपात्र चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही मंदिर चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें