फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: ग्राम पंचायतों में गंदगी पर मंत्री मदन दिलावर ने लगाई फटकार, सीईओ ने दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Mon, 27 Jan 2025 07:32 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

टोंक जिले की ग्राम पंचायतों में गंदगी के अंबार, सड़कों पर गंदे पानी के हालात देखने के बाद शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर की फटकार के बाद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका एक्शन में आ गए हैं। आज सीईओ परशुराम धानका ने टोंक, निवाई और देवली पंचायत समिति में ग्राम पंचायतों के प्रशासक बने सरपंचों, ग्राम विकास अधिकारी और विकास अधिकारियों की बेठक लेकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रशासकों और ग्राम विकास अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर गांव की सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं करवा सकते हैं तो फिर आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम विकास अधिकारियों को भी मंत्री मदन दिलावर की चेतावनी दोहराते हुए कहा कि उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि जिस भी ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो उसके खिलाफ चिठ्ठी भेजे उन ग्राम विकास अधिकारियों को जिले हैं बाहर दूसरे जिलों में पदस्थापित किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों को भी सस्पेंड किया जाएगा। वहीं सीईओ धानका ने बताया कि 2 फरवरी को मंत्री मदन दिलावर टौंक कृषि आडिटोरियम में पंचायतराज के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासकों की बैठक लेंगे वहीं सफाई व्यवस्था को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें