फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नशे में अस्पताल पहुंचे डॉक्टर पर गिरी गाज, टोंक से जयपुर मुख्यालय किया गया रिलीव; देखें वीडियो

Fri, 16 Jan 2026 07:55 AM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

शराब पीकर टोंक के सरकारी सआदत अस्पताल पहुंचने वाले डॉ.अनुराग शर्मा को कार्यमुक्त कर दिया है। उसे अब जयपुर मुख्यालय पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय जयपुर के लिए रिलीव कर दिया है। सआदत अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर हनुमान प्रसाद बैरवा ने बताया कि कलेक्टर कल्पना अग्रवाल के आदेश पर सआदत अस्पताल में तैनात सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ.अनुराग शर्मा को आज ही जयपुर के लिए यहां से कार्यमुक्त कर दिया है।

हालांकि, पीएमओ बैरवा की ओर से जारी किए रिलीव आदेश में डॉक्टर शर्मा को कार्यमुक्त करने का कारण प्रशासनिक बताया है। घटना सआदत हॉस्पिटल की सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे की थी। घटना से वार्ड में मौजूद मरीज असहज हो गए और स्टाफ से डॉक्टर को वहां से हटाने के लिए कहा। लेकिन स्टाफ डॉक्टर की इस शर्मनाक हरकत को देखता रहा। सूचना पीएमओ तक पहुंची, जिनकी दखल के बाद डॉक्टर को व्हील चेयर पर बैठाकर घर तक पहुंचाया गया। 

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में सर्दी से कब मिलेगी राहत, अब बढ़ेगा तापमान, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग...

पीएमओ के निर्देशों के बाद डॉ. अनुराग शर्मा को व्हील चेयर पर बैठाया गया। पीएमओ के निर्देशों के बाद डॉ. अनुराग शर्मा को व्हील चेयर पर बैठाया गया। स्टाफ व्हील चेयर पर बैठाकर डॉक्टर को उनके घर छोड़ा गया। स्टाफ व्हील चेयर पर बैठाकर डॉक्टर को उनके घर छोड़ा गया। डॉक्टर अनुराग शर्मा को कार्यमुक्त के करने के आदेश की प्रति। डॉक्टर अनुराग शर्मा को कार्यमुक्त के करने के आदेश की प्रति।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें