फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: विजयादशमी पर टोंक पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, हुआ जोरदार स्वागत, जानें क्या हुई बातचीत?

Fri, 03 Oct 2025 07:59 AM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विजयादशमी के अवसर पर कोटा से सड़क मार्ग से जयपुर जाते समय टोंक पहुंचे। रास्ते में देवली में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद टोंक में एक निजी होटल में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा और टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता सहित कई नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक के निजी होटल में करीब 15 मिनट का समय बिताया। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों और कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से चर्चा की। नवाबी नगरी टोंक में मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: बेढम ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- गहलोत सरकार में था जंगलराज, हमने अपराधों पर अंकुश लगाया

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश मीना की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आम नागरिकों की आवाजाही रोकने के लिए होटल को पहले ही खाली करा लिया गया था। नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी ने दिन में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दीं, जबकि जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने खुद मौके पर मॉनिटरिंग की।

कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा को लेकर संदेश दिया है। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू हुआ था और 2 अक्टूबर को संपन्न हुआ। मंत्री चौधरी ने कहा कि इस अभियान की भावना को आगे भी जनता के बीच ले जाकर अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें