फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: मोक्षधाम में मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन लोग घायल, चार को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया

Sun, 04 May 2025 01:29 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में आज मोक्षधाम में एक परिवार द्वारा की जा रही ग्यारहवीं की पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया है, शेष घायलों का श्रीमाधोपुर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह घटना वार्ड नंबर 23 स्थित मोक्षधाम में उस समय हुई, जब स्थानीय निवासी राजू नायनका जोशी की धर्मपत्नी पुष्पा देवी शर्मा के निधन के बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार ग्यारहवीं की पूजा की तैयारी चल रही थी। जैसे ही पूजा की शुरुआत हुई, वैसे ही मधुमक्खियों का एक विशाल झुंड वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा। अचानक हुए इस हमले से श्मशान घाट और उसके आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: इस दिन आ सकता है सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम, मार्क्स फीडिंग की प्रक्रिया जारी

हमले में नायनका जोशी परिवार के महावीर प्रसाद, चौथमल, गौरव और हिमांशु सहित कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जयपुर रैफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों का झुंड पास के पेड़ों से अचानक उड़ा और लोगों पर हमला कर दिया। प्रशासन और पुलिस को सूचना मिलते ही एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद श्मशान घाट के आसपास भी अफरा-तफरी माहौल बन गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें