फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: रसोईघर में गैस सिलेंडर ने अचानक पकड़ी आग, विस्फोट के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल

Sat, 19 Apr 2025 03:49 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

राजसमंद में कुंवारिया थाना सर्कल के गोगाथला पंचायत के माली खेड़ा गांव में आज सुबह 9 बजे के आसपास एक केलुपोश मकान के रसोईघर में अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिससे देखते ही देखते गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की गोगाथला पंचायत के मालीखेड़ा गांव में आज सुबह एक केलुपोश रसोईघर में अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में केलुपोश छत जलकर नीचे गिर गई, वहीं सिलेंडर के फटने से जोरदार धमाका होने पर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि मकान में रहने वाली महिला खेत पर काम कर रही थी, जिससे वह बच गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में कल से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव, होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान; जानें सबकुछ

गोगाथला सरपंच छोगालाल सालवी ने बताया कि गांव के बीच स्थित भैंरूजी बावजी मन्दिर के पास गांव की बुजुर्ग महिला राजीबाई (60) पत्नी मदनलाल धोबी के केलुपोश मकान में अचानक गैस की टंकी धधक गई, जिससे रसोई से आग की लपटें उठने लगीं और बाद में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मोहल्लावासी मौके पर पहुंचे और पानी डालकर बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में राजी बाई के घर में रखे कई लोगों के प्रेस कपडे़ भी जल गए इसके साथ ही घर में रखा सामान और केलुपोश छत के गिरने से करीब 80-90 हजार का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने पंचायत से पीड़िता को आर्थिक मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें