राजस्थान के अलवर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ये भयावह घटना लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 1 बजे मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर हुई। हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और लोगों को झकझोर कर रख दिया।