पेपर लीक मामले को लेकर अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक से सोशल मीडिया के जरिए दस सवाल पूछे है। सांसद बेनीवाल ने पेपर लीक मामलो में सीएमओ में लंबे समय तक कार्यरत रहे पंजाब कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित ढाका और मुख्यमंत्री के ओएसडी देवाराम सैनी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए।