फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मेगा हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, रोडवेज- बोलेरो की भिड़ंत में 3 महिलाओं समेत 4 की मौत, गाड़ी चकनाचूर

Sat, 23 Aug 2025 12:38 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं उपखंड के जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पाबोलाव मंदिर के पास मेगा हाईवे पर तड़के 6 बजे रोडवेज बस और बोलेरो गाड़ी आमने-सामने भिड़ गई। हादसे में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार डीडवाना डिपो से जयपुर जा रही रोडवेज बस ने सामने से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बोलेरो में सवार सभी लोग चूरू जिले के मोमासर (राजलदेसर) गांव के एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। ये सभी पुष्कर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नेशनल हाईवे-8 पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और मिनी ट्रक की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौत

सूचना मिलते ही जसवंतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन व जेसीबी की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतकों के शव लाडनूं के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जबकि घायलों को इलाज के लिए सुजानगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में शारदा देवी (50), तुलसी देवी (42), लिछमा देवी (70) और ओमसिंह (बोलेरो चालक) शामिल हैं। रूपा (45), भोजराज (17), मुरली (11) और ममता (15) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जसवंतगढ़ थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज बारिश और फिसलन के कारण यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें